निर्धनता (2019-20 के लिए) - नोट्स

CBSE कक्षा 11 अर्थशास्त्र
पाठ - 4 निर्धनता
पुनरावृत्ति नोट्स

स्मरणीय बिन्दु-
  • निर्धनता वह स्थिति है जिसमें एक व्यक्ति जीवन की न्यूनतम आवश्यकता को पूरा करने में असमर्थ रहता है।
  • निर्धनता को प्रकार
    1. सापेक्ष निर्धनता- इसका अभिप्राय अन्य व्यक्तियों, क्षेत्रों या राष्ट्रों की तुलना में लोगों की गरीबी से होता है।
    2. निरपेक्ष निर्धनता- इसका अभिप्राय गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या से होता है।
  • निर्धनता की श्रेणी
    1. चिरकालिक निर्धन- वे व्यक्ति जो सदैव निर्धन होते हैं।
    2. अल्पकालिक निर्धन- वे व्यक्ति जो कभी निर्धनता रेखा के ऊपर कभी नीचे रहते हैं।
    3. गैर निर्धन- वे कभी निर्धन नहीं होते हैं।
  • निर्धनता रेखा का निर्धारण
    1. न्यूनतम कैलोरी- शहरी क्षेत्र में 2100 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 2400 कैलोरी प्रति व्यक्ति प्रतिदिन उपयोग कने वाले लोगगीरेवा के उपार माने जाते हैं।
    2. न्यूनतम कैलोरी का मौद्रिक मूल्य- इसके अनुसार शहरी क्षेत्र में ₹ 1000 तथा ग्रामीण क्षेत्र में ₹ 816 प्रति व्यक्ति मासिक व्यय करने वाला गरीबी रेखा के ऊपर है।
  • निर्धनता को कारण
    1. बेरोजगारी
    2. विकास की धीमी गति
    3. कीमतों में वृद्धि
    4. जनसंख्या वृद्धि
  • निर्धनता निवारण हेत उपाय एवं नीतियाँ
    1. काम के बदले अनाज योजना
    2. प्रधानमंत्री रोजगार योजना
    3. मनोरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम)
    4. स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना
merq