सांख्यिकी का परिचय - अभ्यास प्रश्नोत्तर 1

CBSE कक्षा 11 अर्थशास्त्र
पाठ-1 परिचय
अभ्यास प्रश्नोत्तर

तीन/चार अंक वाले प्रश्न-
  1. अर्थशास्त्र में सांख्यिकी का क्या महत्त्व है?
  2. सांख्यिकी को एकवचन और बहुवचन के रुप में परिभाषित कीजिए।
  3. सांख्यिकी के कार्य-क्षेत्र को समझाइए?
  4. सांख्यिकी की कोई तीन सीमाएँ बताइए?
  5. परिमाणात्मक तथा गुणात्मक आँकड़ों में अन्तर कीजिए?
  6. सांख्यिकी के कोई तीन कार्य बताइए?
  7. निम्न को परिमाणात्मक व गुणात्मक आँकड़ों में वर्गीकृत कीजिए-
    1. श्रमिकों की मजदूरी
    2. परिवार का व्यय
    3. छात्रों की ईमानदारी
  8. उत्पादन, उपभोग व वितरण आर्थिक क्रियाएं हैं। वर्णन कीजिए?

सांख्यिकी का परिचय - अभ्यास प्रश्नोत्तर 2

CBSE कक्षा 11 अर्थशास्त्र
पाठ-2 आँकड़ों का संकलन
अभ्यास प्रश्नोत्तर

तीन/चार अंक वाले प्रश्न
  1. प्राथमिक एवं द्वितीयक आँकड़ों में अन्तर स्पष्ट करो?
  2. समग्र तथा प्रतिदर्श में अन्तर बनाइए?
  3. प्रतिचयन तथा अप्रतिचयन त्रुटियों में अन्तर स्पष्ट करो?
  4. स्तरीय निदर्शन की उदाहरण देकर व्याख्या करो?
  5. जनगणना विधि के दो गुण व दो दोष बताइए?
  6. प्रतिदर्श विधि की चार कमियाँ लिखो?
  7. यादृच्छिक प्रतिदर्श को समझाइए?
  8. प्रयोगिक सर्वेक्षण किसे कहते हैं? इसकी विशेषताएँ लिखो।
  9. प्रतिदर्श के आवश्यक तत्व कौन से हैं?
  10. भारत की जनगणना द्वितीयक आँकड़ों का मुख्य स्रोत है। वर्णन करो।
छ: अंक वाले प्रश्न
  1. प्रतिदर्श एकत्र करने की यादृच्छिक प्रतिचयन विधि का विस्तारपूर्वक वर्णन करो?
  2. राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण संगठन के कार्यो की व्याख्या करो?
  3. अयादृच्छिक प्रतिचयन विधि पर टिप्पणी लिखिए?
  4. जनगणना विधि के गुण व दोषों का वर्णन करो?
  5. वैयक्तिक साक्षात्कार विधि के गुण व दोषों का वर्णन करो?

सांख्यिकी का परिचय - प्रश्नोत्तर 1

CBSE कक्षा 11 अर्थशास्त्र
पाठ - 1 परिचय
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

एक अंक वाले प्रश्न
  1. अर्थशास्त्र की परिभाषा लिखिए?
    उत्तर- अर्थशास्त्र इसका अध्ययन है कि कोई व्यक्ति या समाज अपने वैकल्पिक प्रयोग वाले दुर्लभ संसाधनों का प्रयोग अपनी आवश्यकताओं की संतुष्टि के लिए तथा उनका वितरण समाज में विभिन्न व्यक्तियों और समूहों के बीच उपयोग के लिए कैसे करें।
  2. आर्थिक क्रिया का एक उदाहरण दीजिए?
    उत्तर- कारखाने में कार्यरत
  3. अर्थव्यवस्था को परिभाषित करो?
    उत्तर- अर्थशास्त्र वह विज्ञान है जो दुर्लभ संसाधनों द्वारा असीमित आवश्यकताओं को पूरा करता है।
  4. दुलर्भता का क्या अर्थ है?
    उत्तर- माँग की अपेक्षा पूर्ति की सीमितता, दुलर्भता कहलाती है।
  5. उपभोग क्या है?
    उत्तर- मानवीय आवश्यकताओं की संतुष्टि के लिए वस्तुओं व सेवाओं का प्रयोग करना उपभोग कहलाता है।
  6. आर्थिक गतिविधि से क्या अभिप्राय है?
    उत्तर- वे गतिविधियाँ जो आजीविका अर्जित करने हैतु की जाती हैं।
  7. गैर-आर्थिक गतिविधि से क्या अभिप्राय है?
    उत्तर- वे गतिविधियाँ जो धन सृजन से संबंधित नहीं है।

सांख्यिकी का परिचय - प्रश्नोत्तर 2

CBSE कक्षा 11 अर्थशास्त्र
पाठ - 1 परिचय
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

बार बार दोहराये जाने वाले प्रश्न (5 अंक वाले प्रश्न)
  1. अर्थशास्त्र में सांख्यिकी का क्या महत्त्व है?
    उत्तर- अनेक आर्थिक समस्याओं को सांख्यिकी की सहायता से समझा जा सकता है। यह आर्थिक नीतियों के निर्माण में सहायक है उदाहरण के लिए उत्पादन एवं उपभोग आदि आर्थिक क्रियाओं में सांख्यिकी का प्रयोग किया जाता है। अर्थशास्त्र के विभिन्न क्षेत्रों में सांख्यिकी का महत्त्व इस प्रकार है।
    1. उपभोग को अन्तर्गत सांख्यिकी- भिन्न–भिन्न आय वाले व्यक्ति अपनी आय का प्रयोग किस प्रकार करते हैं, यह हम उपभोग सम्बन्धी आँकड़ों के द्वारा जान सकते हैं। उपभोग सम्बन्धी आँकड़े व्यक्तियों को अपना बजट बनाने एवं जीवन स्तर को सुधारने में उपयोगी एवं सहायक सिद्ध होते हैं।
    2. उत्पादन क अन्तर्गत सांख्यिकी- सांख्यिकी की सहायता से उत्पादन प्रक्रियाओं का तुलनात्मक अध्ययन किया जाता है। उत्पादन सम्बन्धी आँकड़े माँग तथा पूर्ति में सामंजस्य स्थापित करने में उपयोगी एवं सहायक हैं क्योंकि इनके आधार पर वस्तु के उत्पादन की मात्रा को निर्धारित किया जाता है।
    3. वितरण के अन्तर्गत सांख्यिकी- उत्पादन के विभिन्न कारकों (भूमि, श्रम, पूँजी और उद्यम) के मध्य राष्ट्रीय आय के वितरण की समस्या का समाधान करने से सांख्यिकी विधियों का प्रयोग किया जाता है।
       
  2. सांख्यिकी के महत्त्वपूर्ण कार्यों का वर्णन कीजिये?
    उत्तर- सांख्यिकी महत्त्वपूर्ण कार्य करती है जो कि इस प्रकार है-
    1. आर्थिक समस्या को समझने में सहायक:- किसी अर्थशास्त्री के लिये सांख्यिकी एक ऐसा अपरिहार्य साधन है जो किसी आर्थिक समस्या को समझने में उसकी सहायता करता है। इसकी विभिन्न आर्थिक विधियों का प्रयोग करते हुये किसी आर्थिक समस्या के कारणों को मात्रात्मक तथ्यों की सहायता से खोजने का प्रयास किया जाता है।
    2. तथ्यों को यथा तथा निश्चित रुप में प्रस्तुत करने योग्य बनाता है:- जो दिये गये कथनों को सही ढंग से समझने में सहायता करता है। जब आर्थिक तथ्यों को सांख्यिकीय रुप में व्यक्त किया जाता है तब वे यथार्थ तथ्य बन जाते हैं। यथार्थ तथ्य अस्पष्ट कथनों की अपेक्षा अधिक विश्वसनीय होते हैं।
    3. सांख्यिकी आँकड़ों को संक्षिप्त रुप में प्रस्तुत करती है:- सांख्यिकी आँकड़ों के समूह को कुछ संख्यात्मक मापों (जैसे माध्य, प्रसरण आदि) के रुप में संक्षिप्त करने में सहायता करती है। ये संख्यात्मक माप आँकड़ों के संक्षिप्तीकरण में सहायता करते हैं। उदाहरण के लिए यदि किसी आँकड़ों में लोगों की संख्या बहुत अधिक है, तो उन सबकी आय को याद रख पाना असंभव है। फिर सांख्यिकीय रुप से प्राप्त संक्षिप्त अंकों जैसे औसत आय को याद रखना आसान है। इस प्रकार सांख्यिकी के द्वारा आँकड़ों के समूह के विषय में सार्थक एवं समग्र सूचनाएं प्रस्तुत की जाती है।
    4. सांख्यिकी आर्थिक कारकों के मध्य संबंधी की स्थापना करती है:- सांख्यिकी का प्रयोग विभिन्न आर्थिक कारकों के बीच संबंधों को ज्ञान करने के लिए किया जाता है। किसी अर्थशास्त्री की रुचि यह जानने में हो सकती है कि जब किसी वस्तु की कीमत में कमी अथवा वृद्धि होती है तो उसकी माँग पर क्या प्रभाव पड़ता है। ऐसे प्रश्नों का उत्तर भी दिया जा सकता है जब विभिन्न आर्थिक घटकों के बीच किसी प्रकार का परस्पर संबंध विद्यमान हो। इस प्रकार का कोई परस्पर संबंध विद्यमान है या नहीं, इसे उन आँकड़ों में सांख्यिकीय विधियों का प्रयोग करके सरलता से सत्यापित किया जा सकता है।
    5. सांख्यिकी आर्थिक योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में सहायता करती है - सांख्यिकी विधियां ऐसी उपयुक्त आर्थिक नीतियों के गठन में सहायता देती है जिनमें आर्थिक समस्याओं का समाधान हो सकता है।
       
  3. सांख्यिकी विषय की सीमाओं का उल्लेख कीजिये?
    उत्तर- सांख्यिकी विषय की कुछ सीमायें जो कि इस प्रकार से है-
    1. सांख्यिकी व्यक्तिगत इकाईयों का अध्ययन नहीं करती:- एक व्यक्तिगत इकाई का अध्ययन सांख्यिकी केवल तथ्यो का सामूहिक रुप से अध्ययन करती है।
    2. सांख्यिकी कवल संख्यात्मक तथ्यों का अध्ययन करती है:- सांख्यिकी संख्या में अभिव्यक्ति की जाती है। सांख्यिकी गुणात्मक तथ्यों का अध्ययन नहीं करती। यह केवल संख्यात्मक तथ्यों का अध्ययन करती है।
    3. सांख्यिकी नियम केवल औसत पर ही सत्य उतरते हैं:- जिस प्रकार भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान के नियम हमेशा सत्य होते हैं, किन्तु सांख्यिकी के नियम पूर्ण रुप से शुद्ध एवं विश्वसनीय नहीं होते हैं।
    4. सांख्यिकी का प्रयोग केवल विशेषज्ञों द्वारा ही सम्भव है:- सांख्यिकी का प्रयोग केवल विशेषज्ञों द्वारा ही किया जा सकता है। क्योंकि सांख्यिकी विधि के प्रयोग के लिए सांख्यिकी ज्ञान की आवश्यकता होती है अन्यथा निष्कर्ष अशुद्ध हो सकते हैं।
    5. आँकड़ों की एकरुपता एवं सजातीयता:- जिन आँकड़ों की तुलना करनी हो, उनके लिये यह अति आवश्यक है कि उनमें एकरुपता एवं सजातीयता के गुण हो। विजातीयता होने पर आँकड़ों की तुलना नहीं की जा सकती है।

सांख्यिकी का परिचय - नोट्स

CBSE कक्षा 11 अर्थशास्त्र
पाठ - 1 परिचय
पुनरावृत्ति नोट्स

स्मरणीय बिन्दु-
  • अर्थशास्त्रः इसका अध्ययन है कि कोई व्यक्ति या समाज अपने वैकल्पिक प्रयोग वाले दुर्लभ ससांधनों का प्रयोग अपनी आवश्यकताओं की संतुष्टि के लिए तथा उनका वितरण समाज में विभिन्न व्यक्तियों और समूहों के बीच उपभोग के लिए केसे करें।
  • उपभोक्ता- एक उपभोक्ता वह होता है जो अपनी आवश्यकताओं की संतुष्टि के लिए मुद्रा व्यय करके वस्तुओं और सेवाओं का उपभोग करता है।
  • उत्पादक- वह है जो आय के सृजन के लिए वस्तुओं व सेवाओं का उत्पादन करता है।
  • सेवाप्रदाता- वह है जो किसी को भुगतान के बदले में किसी किस्म की सेवा प्रदान करता है।
  • सेवाधारक- वह है जो किसी अन्य व्यक्ति के लिए कार्य करता है और इसके लिए मजदूरी या वेतन के रुप में भुगतान प्राप्त करता है।
  • आर्थिक गतिविधियाँ- वे सभी गतिविधियाँ जो जीविका अर्जित करते हेतु की जाती है। उदाहरण एक कारखाने में कार्यरत श्रमिक।
  • गैर आर्थिक गतिविधियाँ- वे गतिविधियाँ जो धन के सृजन से सम्बंधित नहीं है। एक अध्यापक द्वारा अपने स्वयं के पुत्र को पढ़ाना।
  • मुख्य आर्थिक गतिविधियें।
  1. उपभोग
  2. उत्पादन
  3. वितरण
  • दुर्लभता- माँग की अपेक्षा पूर्ति की सीमितता से होता है।
  • सांख्यिकी- संख्यात्मक विवरणों के सुव्यवस्थित विवेचन को सांख्यिकी कहते हैं।
    1. एक वचन के अर्थ में, सांख्यिकी का सरोकार परिमाणात्मक सूचना के संग्रहण, प्रस्तुतीकरण, विश्लेषण व निर्वचन से होता है।
    2. बहुवचन के अर्थ में, संख्यात्मक तथ्यों के संग्रहण से होता है।
  • सांख्यिकी आँकड़ें
    1. परिमाणात्मक आँकड़े
      • छात्रों के अंक
      • व्यक्तियों की ऊँचाई
    2. गुणात्मक आँकड़े
      • सुंदरता
      • ईमानदारी
  • सांख्यिकी को कार्य
    1. जटिल तथ्यों को सरल करना।
    2. तथ्यों को निश्चित स्वरुप में प्रस्तुत करना।
    3. नीति निर्माण में सहायता करना।
    4. पूर्वानुमान में सहायता करना।
    5. तथ्यों की तुलना करना।
    6. व्यक्तिगत ज्ञान और अनुभव को बढ़ाना।
  • अर्थशास्त्र में सांख्यिकी का महत्व
    1. अर्थशास्त्र की प्रत्येक शाखा इसके विभिन्न आर्थिक सिद्धांतों को सिद्ध करने के लिए सांख्यिकी से सहायता लेती है।
    2. आर्थिक समस्या को समझने और हल करने में सहायता करता है।
    3. बाजार संरचनाओं का अध्ययन।
    4. गणितीय संबंध स्थापित करने में सहायता करती है।
    5. विभिन्न आर्थिक अवधारणाओं के व्यवहार के अध्ययन में सहायक।
  • सांख्यिकी का क्षेत्र
    आज के युग में सांख्यिकी का महत्व बहुत अधिक बढ़ गया है। ऐसा कोई क्षेत्र प्रतीत नहीं होता जहाँ सांख्यिकी का प्रयोग न होता है। विभिन्न क्षेत्रों में सांख्यिकी का प्रयोग होता है।
    1. सरकार
    2. व्यवसाय
    3. प्राकृतिक विज्ञान
    4. अनुसंधान आदि।
      अतः प्रत्येक शास्त्र सांख्यिकी से थोड़ा व अधिक जुड़ा है।
  • सांख्यिकी की सीमाएँ
    • गुणात्मक घटनाओं का अध्ययन नहीं करती।
    • व्यक्तिगत इकाईयों से सरोकार नहीं रखती।
    • निष्कर्ष केवल औसत रुप में सत्य है।
    • केवल विशेषज्ञ की इसका सर्वोत्तम प्रयोग कर सकते हैं।
    • सांख्यिकी ऑकड़े एक समान और समरुप होने चाहिए।
    • सांख्यिकी का दुरुपयोग हो सकता है।

अर्थशास्त्र परिचय - प्रश्नोत्तर 1

CBSE कक्षा 11 अर्थशास्त्र
परिचय
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

3-4 अंक वाले प्रश्न
प्र. 1. उत्पादन सम्भावना वक्र अवतल (नतोदर) क्यों होता है? समझाइए।
उत्तर- उत्पादन सम्भावना वक्र के नतोदर होने का अर्थ है कि जैसे-जैसे हम वक्र पर नीचे की ओर आते हैं, सीमांत रूपांतरण दर बढ़ती जाती है। सीमान्त रूपान्तरण दर इस मान्यता के आधार पर बढ़ती है कि कोई भी संसाधन सभी वस्तुओं के उत्पादन में समान रूप से सक्षम नहीं होता। जैसे-जैसे संसाधनों का एक वस्तु के उत्पादन से अन्य वस्तु के उत्पादन में हस्तान्तरण किया जाता है तो कम क्षमता वाले संसाधनों का प्रयोग करना पड़ता है। इससे लागत बढ़ती है और सीमान्त रूपान्तरण दर बढ़ती जाती है।
प्र. 2. एक उत्पादन सम्भावना वक्र की विशेषताएँ बताइए।
उत्तर- उत्पादन सम्भावना वक्र की दो मुख्य विशेषताएँ :
  1. उत्पादन सम्भावना सीमा का ढलान नीचे की ओर होता है- इसका कारण है कि उपलब्ध संसाधनों के उपयोग की स्थिति में दोनों वस्तुओं के उत्पादन को एक साथ नहीं बढ़ाया जा सकता है। एक वस्तु का उत्पादन तभी अधिक किया जा सकता है जब दूसरी वस्तु का उत्पादन कम किया जाए।
  2. मूल बिन्दु की ओर नतोदर होता है- इसका कारण यह है कि जैसे-जैसे हम एक वस्तु का अधिक उत्पादन करते हैं, सीमान्त रूपान्तरण दर बढ़ती जाती है।
प्र. 3. ‘क्या उत्पादन करें’ की समस्या की व्याख्या कीजिए।
उत्तर- एक अर्थव्यवस्था अपने दिए हुए संसाधनों से वस्तुओं और सेवाओं के विभिन्न सम्भव सम्मिश्रणों का उत्पादन कर सकती है। समस्या यह है कि अर्थव्यवस्था इन सम्मिश्रणों में से किस सम्मिश्रण का चयन करे। यह वस्तुओं व सेवाओं के चयन की समस्या है। यदि एक वस्तु का उत्पादन अधिक किया जाता है तो अन्य वस्तुओं के उत्पादन के लिए कम संसाधन बचेंगे। अतः अर्थव्यवस्था के समक्ष यह समस्या होती है कि किन-किन वस्तुओं का उत्पादन कितनी-कितनी मात्रा में किया जाए।
प्र. 4. ‘रूपान्तरण की सीमान्त दर’ क्या है? एक उदारहण की सहायता से समझाइए।
उत्तर- दो वस्तुएँ उत्पादित करने वाली अर्थव्यवस्था में एक वस्तु की अतिरिक्त इकाई उत्पादित करने के लिए दूसरी वस्तु की जितनी इकाईयों का त्याग करना पड़ता है उसे रूपान्तरण की सीमान्त दर कहते हैं। माना एक अर्थव्यवस्था केवल दो वस्तुओं x तथा y का उत्पादन करती है। जब संसाधनों का पूर्ण तथा कुशलतम प्रयोग किया जाता है, तो अर्थव्यवस्था में 1x + 10y उत्पादन होता है। यदि अर्थव्यवस्था 2x वस्तुओं का उत्पादन करना चाहती है तो y वस्तु का उत्पादन 2 इकाई कम करना पड़ता है। दूसरे शब्दों में x वस्तु की अतिरिक्त इकाई का उत्पादन करने के लिए 2y इकाई का त्याग करना पड़ेगा। रूपान्तरण की सीमान्त दर 2y : 1X होगी। MRT=ΔYΔX
प्र. 5. 'किस प्रकार उत्पादन किया जाए?’ की समस्या की व्याख्या कीजिए।
उत्तर- यह समस्या वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन में प्रयुक्त तकनीक के चयन की समस्या है। सामान्यतः तकनीकों को श्रम प्रधान तकनीक (अधिक श्रम और कम पूँजी) और पूँजी प्रधान तकनीक (अधिक पूँजी और कम श्रम) में वर्गीकृत किया जाता है। श्रम प्रधान तकनीक में अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध होता है, परन्तु उत्पादन पूँजी प्रधान तकनीक की तुलना में कम होता है। इसी प्रकार पूँजी प्रधान तकनीक में उत्पादन अपेक्षाकृत अधिक होता है, लेकिन रोजगार का स्तर अपेक्षाकृत कम होता है। अतः देश के समक्ष यह समस्या है कि वह उत्पादन के लिए किस तकनीक का चयन करें।
उदाहरण के लिए कपड़े का उत्पादन श्रम प्रधान तकनीक से भी हो सकता है, पूँजी प्रधान तकनीक से भी।
प्र. 6. सरकार ने उन श्रमिकों के लिए जो MNREGA के अंतर्गत कार्य कर रहे हैं, एक वर्ष के दौरान न्यूनतम रोजगार को 100 से बढ़ाकर 150 दिन कर दिया है। यह अर्थव्यवस्था के वास्तविक तथा संभावित उत्पादन स्तर को कैसे प्रभावित करेगा?
उत्तर- रोजगार में वृद्धि के कारण उत्पादन का वास्तविक स्तर बढ़ जाएगा। उत्पादन के संभावित स्तर में वृद्धि नहीं होगी। (या PPC में खिसकाव नहीं होगा) क्योंकि PPC इस मान्यता पर आधारित है कि विद्यमान संसाधनों का पूर्ण प्रयोग किया जाता है।
प्र. 7. ‘किसके लिए उत्पादन किया जाए’ केन्द्रीय समस्या समझाइए।
उत्तर- इस समस्या का सम्बन्ध उस वर्ग के लोगों के चयन से है जो अंततः वस्तुओं का उपभोग करेंगे। दूसरे शब्दों में इस समस्या का अर्थ है कि उत्पादन किस वर्ग को ध्यान में रखकर किया जाए-अमीर लोगों के लिए उत्पादन किया जाए या गरीब लोगों के लिए। स्पष्टतः वस्तुओं का उत्पादन उन लोागें के लिए किया जाता है जिनके पास क्रयशक्ति होती है। इस समस्या का सम्बन्ध उत्पादन के साधनों (भूमि, पूँजी, श्रम, साहस) के बीच आय के वितरण से भी है, जो कि उत्पादन प्रक्रिया में योगदान देते हैं।
प्र. 8. कारण बताते हुए निम्नलिखित तालिका पर आधारित उत्पादन सम्भावना के आकार पर टिप्पणी कीजिए :
वस्तु X (इकाई)01234
वस्तु Y (इकाई)109740
उत्तर-
वस्तु X (इकाई)वस्तु Y (इकाई)MRT
010-
191Y : 1X
272Y : 1Χ
343Y : 1X
404Y : 1X
क्योंकि रूपान्तरण की सीमान्त दर (MRT) बढ़ रही है, उत्पादन सम्भावना वक्र PPC ऋणात्मक ढाल वाला होगा और मूल बिन्दु को नतोदर होगा।
प्र. 9. जम्मू और कश्मीर में आई बाढ़ का उसकी उत्पादन सम्भावना सीमा (वक्र) पर प्रभाव की व्याख्या कीजिए।
उत्तर- जम्मू और कश्मीर में आई बाढ़ से उसके संसाधनों को नुकसान होगा, उसमें कमी आएगी। परिणाम स्वरूप उसकी उत्पादन क्षमता में कमी होगी और उसका उत्पादन सम्भाना वक्र बायीं ओर खिसक जाएगा।

अर्थशास्त्र परिचय - प्रश्नोत्तर 2

CBSE कक्षा 11 अर्थशास्त्र
परिचय
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

अति लघु उत्तर वाले प्रश्न (1 अंक)
प्र. 1. अर्थव्यवस्था को परिभाषित कीजिए।
उत्तर- ‘अर्थव्यवस्था वह प्रणाली है जो लोगों को जीविका अर्जित करने के साधन और जीविका प्रदान करती है।’
प्र. 2. संसाधनों की दुर्लभता का क्या अर्थ है?
उत्तर- संसाधनों की दुर्लभता से अभिप्राय उस स्थिति से है जिसमें किसी संसाधन की पूर्ति, उसकी माँग की तुलना में कम होती हैं।
प्र. 3. आर्थिक समस्या का अर्थ लिखिए।
उत्तर- आर्थिक समस्या असीमित आवश्यकताओं की संतुष्टि हेतु, वैकल्पिक उपयोग वाले दुर्लभ संसाधनों के उपयोग के चयन की समस्या है।
प्र. 4. MRT (सीमांत रूपान्तरण की दर) को परिभाषित कीजिए।
उत्तर- MRT एक वस्तु Y की इकाईयों का वह अनुपात है जिसे दूसरी वस्तु X की एक अतिरिक्त इकाई के लिए उत्पादन के लिये त्याग किया जाता है।
MRT=ΔYΔX
प्र. 5. अवसर लागत को परिभाषित कीजिए।
उत्तर- एक अवसर का चयन करने पर दूसरे सर्वश्रेष्ठ अवसर का किया गया त्याग अवसर लागत कहलाता है।
प्र. 6. सरकार ने विदेशी पूँजी को प्रस्तावित करना शुरु कर दिया है। PPC के संदर्भ में इसका आर्थिक मूल्य क्या है?
उत्तर- विदेशी पूँजी निवेश में वृद्धि से देश का उत्पादन बढ़ेगा और PPC दायीं ओर खिसक जाएगा।
प्र. 7. ‘संसाधनों की मितव्ययिता’ का क्या अर्थ है?
उत्तर- संसाधनों की मितव्ययिता का अर्थ उपलब्ध संसाधनों के सर्वश्रेष्ठ व कुशलतम उपयोग से है।

अर्थशास्त्र परिचय - प्रश्न-उत्तर

CBSE Class 11 व्यष्टि अर्थशास्त्र
NCERT Solutions
पाठ - 1 परिचय

  1. अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याओं की विवेचना कीजिए।
    उत्तर- अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएँ इस प्रकार हैं-
    1. किन वस्तुओं का उत्पादन किया जाए और कितनी मात्रा में- प्रत्येक समाज को यह निर्णय करना होता है कि यह किन वस्तुओं का उत्पादन करें और कितनी मात्रा में। यदि एक प्रकार की वस्तुओं का उत्पादन अधिक किया जाए तो अर्थव्यवस्था में दूसरी प्रकार की वस्तुओं का उत्पादन कम हो सकता है तथा विपरीत। एक अर्थव्यवस्था को यह निर्धारित करना पड़ता है कि वह खाद्य पदार्थों का उत्पादन करे या मशीनों का, शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर खर्च करे या सैन्य सेवाओं के गठन पर, उपभोक्ता वस्तुएँ बनाए या पूँजीगत वस्तुएँ।
    2. वस्तुओं का उत्पादन कैसे करें- सभी वस्तुओं का उत्पादन कई तकनीकों द्वारा हो सकता हैं किसी वस्तु के उत्पादन में श्रम प्रधान तकनीक का प्रयोग करें या पूंजी प्रधान तकनीक का, यह निर्णय लेना होता हैं। इसके लिए निर्णायक सिद्धान्त यह है कि ऐसी तकनीक का प्रयोग करें, जिसका औसत उत्पादन लागत उत्पादन न्यूनतम हों।
    3. उत्पादन किसके लिए करें- अर्थव्यवस्था में उत्पादित वस्तुओं की कितनी मात्रा किसे प्राप्त होगी अर्थव्यवस्था के उत्पादन को व्यक्ति विशेष में किस प्रकार विभाजित किया जाए। यह आय के वितरण पर निर्भर करता है। यदि आय समान रूप से विभाजित होगी, तो वस्तुएँ और सेवायें भी समान रूप से विभाजित होंगी। निर्णायक सिद्धांत यह है कि वस्तुओं और सेवाओं को इस प्रकार वितरित करो कि बिना किसी को बद्तर बनाये किसी अन्य को बेहतर बनाया जा सके।

  1. अर्थव्यवस्था की उत्पादन संभावनाओं से आपका क्या अभिप्राय है?
    उत्तर- किसी अर्थव्यवस्था के संसाधनों का प्रयोग करके दो वस्तुओं के जिन भी संयोजनों का उत्पादन करना संभव है वे उत्पादन संभावनाएँ कहलाती हैं।

  1. सीमान्त उत्पादन संभावना क्या है?
    उत्तर- सीमान्त उत्पादन संभावना दो वस्तुओं के उन संयोगों को दर्शाती है, जिनका उत्पादन अर्थव्यवस्था के संसाधनों का पूर्ण रूप से उपयोग करने पर किया जाता है। यह एक वस्तु की एक अतिरिक्त इकाई प्राप्त करने की अवसर लागत है।

  1. अर्थव्यवस्था की विषय वस्तु की विवेचना कीजिए।
    उत्तर- अर्थव्यवस्था की विषय वस्तु बहुत व्यापक है। प्रो. रोबिन्स के अनुसार, "अर्थशास्त्र एक ऐसा विज्ञान हैं जो दुर्लभ संसाधनों जिनके वैकल्पिक उपयोग हैं के विवेकशील प्रयोग पर केन्द्रित हैं।"
    अर्थशास्त्र एक विषय वस्तु है जो दुर्लभ संसाधनों के विवेकशील प्रयोग पर इस प्रकार केन्द्रित है, जिससे कि हमारा आर्थिक कल्याण अधिकतम हो। अर्थशास्त्र के विषय वस्तु को दो भागों में वर्गीकृत किया गया है।
    1. व्यष्टि अर्थशास्त्र- यह आर्थिक समस्याओं तथा आर्थिक मुद्दों का अध्ययन व्यक्तिगत उपभोक्ता या व्यक्तिगत उत्पादक या उनके छोटे से समूह को ध्यान में रखकर करता है।
    2. समष्टि अर्थशास्त्र- समष्टि अर्थशास्त्र संपूर्ण अर्थव्यवस्था के स्तर पर आर्थिक समस्याओं और आर्थिक मुद्दों का अध्ययन करता है।
    • अर्थशास्त्र की विषय वस्तु
      • व्यष्टि अर्थशास्त्र
        1. उपभोक्ता का सिद्धान्त
        2. उत्पादक व्यवहार सिद्धान्त
        3. कीमत निर्धारण
        4. कल्याण अर्थशास्त्र
      • समष्टि अर्थशास्त्र
        • राष्ट्रीय आय तथा रोजगार
        • राजकोषीय और मौद्रिक नीतियाँ
        • अस्फीति तथा स्फीति
        • सरकारी बजट
        • विनिमय दर और भुगतान शेष

  1. केन्द्रीकृत योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था तथा बाज़ार अर्थव्यवस्था के भेद को स्पष्ट कीजिए।
    उत्तर-
    बाज़ार अर्थव्यवस्थाकेन्द्रीकृत योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था
    इस अर्थव्यवस्था में माँग और पूर्ति की शक्तियों की स्वतन्त्र अन्तक्रिया का पूर्ण वर्चस्व होता है।केंद्रीकृत योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था इस अर्थव्यवस्था में माँग और पूर्ति की शक्तियों की स्वतन्त्र अन्तक्रिया का अभाव होता है।
    इसमें उत्पादन कारकों पर निजि स्वामित्व होता हैं।इसमें उत्पादन कारकों पर सरकारी स्वामित्व होता हैं।
    इसमें उत्पादन लाभ के उद्देश्य से किया जाता है।इसमें उत्पादन समाज कल्याण के उद्देश्य से किया जाता है।
    इसमें सरकार उत्पादकों और परिवारों के निर्णय में कोई हस्तक्षेप नहीं करती।इसमें सरकार उत्पादकों और परिवारों के निर्णय में हस्तक्षेप करती है।
    इसमें उपभोक्ता का प्रभुत्व होता है।इसमें उपभोक्ता की प्रभुता बाधित होती है।
    अधिकारों के कारण पूँजी के संचय की अनुमति दी गई है।यहाँ पूँजी के संचय की अनुमति नहीं दी गई है।
    संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, फ्रांस, जापान आदि।चीन गणतन्त्र।

  1. व्यष्टि अर्थशास्त्र और समष्टि अर्थशास्त्र में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
    उत्तर-
    बाज़ार अर्थव्यवस्थाकेन्द्रीकृत योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था
    व्यष्टि अर्थशास्त्र के अन्तर्गत हम बाज़ार में विभिन्न वस्तुओं तथा सेवाओं के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न आर्थिक अभिकर्ताओं के व्यवहार का अध्ययन करके यह जानना चाहते हैं कि इन बाज़ारों में व्यक्तियों की अन्तःक्रिया द्वारा वस्तुओं तथा सेवाओं की मात्राएँ और कीमतें किस प्रकार निर्धारित होती हैं।समष्टि अर्थशास्त्र में हम कुल निगत, रोजगार तथा समग्र कीमत स्तर आदि समग्र उपायों पर अपना ध्यान केन्द्रित करते हुए पूरी अर्थव्यवस्था को समझाने का प्रयास करते हैं। हम यह जानने का प्रयास करते हैं कि समग्र उपायों के स्तर किस प्रकार निर्धारित होते हैं और समय अनुसार उनमें किस तरह के परिवर्तन आते हैं।
    इसमें मुख्य उपकरण माँग और पूर्ति है।इसमें मुख्य उपकरण समग्र माँग और समग्र पूर्ति है।
    इसके अन्तर्गत निम्नलिखित का अध्ययन होता हैं।
    • उपभोक्ता व्यवहार का सिद्धांत
    • उत्पादक व्यवहार का सिद्धांत
    • कीमत निर्धारण
    • कल्याण अर्थशास्त्र
    इसके अन्तर्गत निम्नलिखित का अध्ययन होता है।
    • राष्ट्रीय आय रोजगार और समग्र कीमत स्तर
    • स्फीति और उपस्फीति
    • सरकारी बजट और नीतियाँ
    • विनिमय दर और भुगतान शेष

  1. सकारात्मक आर्थिक विश्लेषण से आपका क्या अभिप्राय हैं?
    उत्तर- सकारात्मक आर्थिक विश्लेषण के अन्तर्गत हम यह अध्ययन करते हैं कि विभिन्न कार्यविधियाँ किस प्रकार कार्य करती हैं।
    उदाहरणतः जब हम कहते हैं कि कीमत के बढ़ने से माँग की मात्रा कम हो जाती है और कीमत कम होने से माँग की मात्रा बढ़ जाती हैं तो यह सकारात्मक आर्थिक विश्लेषण है।
  1. आदर्शक आर्थिक विश्लेषण से आपका क्या अभिप्राय हैं?
    उत्तर- 
    आदर्शक आर्थिक विश्लेषण में हम यह समझाने का प्रयास करते हैं कि ये विधियाँ हमारे अनुकूल हैं भी या नहीं। उदाहरण के लिए जब हम कहते हैं कि सिगरेट और शराब की माँग कम करने के लिए उनके ऊपर कर की दरें बढ़ानी चाहिए तो यह आदर्शक विश्लेषण है।
merq